फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kanvashram will be developed from the point of view of tourism and wedding destination: Satpal Maharaj

पर्यटन व वेडिंग डेस्टिनेशन की दृष्टि से विकसित होगा कण्वाश्रम : सतपाल महाराज

Tue, 13 Feb 2024 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kanvashram will be developed from the point of view of tourism and wedding destination: Satpal Maharaj

विज्ञापन
कण्वाश्रम (कोटद्वार)। कण्वाश्रम महोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन व लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सतपाल महाराज ने कहा कि महर्षि कण्व की तपस्थली व चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इसे वेडिंग डेस्टिनेशन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा।



महाराज ने कहा कि भारत के प्राचीनतम विश्वविद्यालय और महर्षि कण्व की तपस्थली कण्वाश्रम कोटद्वार भाबर क्षेत्र एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं पौराणिक केंद्र है। यह शिवालिक की तलहटी में मालिनी नदी के दोनों तटों पर स्थित छोटे-छोटे आश्रमों का प्रख्यात विद्यापीठ रहा है। प्राचीनकाल में यहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा थी। कहा कि कण्वाश्रम, कण्व ऋषि का वही आश्रम है, जहां हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत व शकुंतला के पुत्र भरत का जन्म हुआ था। यह लगभग 3500 साल पुराना है, इसका उल्लेख कई पुराणों और ग्रंथों में मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की मूर्ति के निर्माण के लिए 79.74 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके पुनरोद्धार के प्रयास के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मेला समिति की ओर से मुख्य अतिथि सतपाल महाराज को ज्ञापन देकर कण्वाश्रम का राष्ट्रीय स्तर पर विकास करने, कण्वाश्रम में मिली पुरातन देव प्रतिमाओं के लिए संग्रहालय के निर्माण, कण्वाश्रम-महाबगढ़ पैदल मार्ग को दुरुस्त कर ट्रैकिंग के रूप में विकसित करने, पुस्तकालय का निर्माण और कण्वाश्रम मेले को राजकीय मेले के रूप में विकसित करने की घोषणा करने की मांग की। कार्यक्रम में कोटद्वार-भाबर की विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने मांगल गीत प्रतियोगिता में रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग की ओर से आए लोकगायक गंभीर भारती और रविन्द्र वर्मा की टीम ने गढ़वाली व जौनसारी गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूली बच्चों ने लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों की तालियां बटोरी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, योगीराज जयंत सरस्वती महाराज, राजगौरव नौटियाल, मंजुल डबराल, वीरेंद्र भारद्वाज और सौरभ नौटियाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

कण्वाश्रम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बालक वर्ग में जीआईसी कोटद्वार ने सिगड्डी स्पार्टन को 30-22 और बालिका वर्ग में नवयुग पब्लिक स्कूल ने जेएसी भाबर को 24-15 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर रेफरी का दायित्व दीपक नेगी, सुरेश सिंह और स्कोरर भानू सती ने निभाया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल के नेतृत्व में भारत स्वाभिमान न्यास के योगिया की ओर से योग आसनों के प्रदर्शन ने सभी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed