फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kanvashram resonated with captivating performances of folk songs.

Kotdwar News: लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों से गूंजा कण्वाश्रम

Thu, 22 Jan 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 22 Jan 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Kanvashram resonated with captivating performances of folk songs.
कण्वाश्रम महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे कण्वाश्रम महोत्सव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को आशु कला सांस्कृतिक समिति के लोक गायकों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा।

महोत्सव के तीसरे दिन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्कृति विभाग की टीम आशुकला सांस्कृतिक समिति की लोक गायिका सुमित्रा रावत, लोक गायक अनिल बगछट, राकेश शाह, पंकज सिंह नेगी ने तड़ासर देवता, सीता पाणी को जांदी, कु होलू चौरांडया सुखी लो, तू दिखेंदी जन जुनियाली, रंगीली बिंदी घाघर, जरा ठंडू चला दि, जरा मठु चला दे, सरगी तारा, ओ भाना रंगीली भाना, जिया कोरी कोरी आदि गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

महिला रस्साकसी प्रतियोगिता में मंगलम कीर्तन मंडली हल्दूखाता, रिद्धि सिद्धि कीर्तन मंडली उदयरामपुर, गढ़वाल टाइगर ध्रुवपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल योग प्रतियोगिता बालिका वर्ग में सौम्या शर्मा, तुलसी जुयाल, आराध्या बड़थ्वाल, बालक वर्ग में सार्थक कंडवाल, देवांश शाह, सारांश कंडवाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबले में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पदमपुर ने रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर उमरावनगर (मोटाढाक) को 35-29 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ द्वितीय ने जीजीआईसी कण्वघाटी को 18-7 से हराया।
परिधान प्रतियोगिता में सीमा बिष्ट, योगिता जखमोला और कविता क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। रेफरी की भूमिका धीरेंद्र कंडारी, अशोक जखमोला, सूरज रमोला ने निभाई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, पार्षद सौरभ नौडियाल, मंजुल डबराल, सौरभ रावत, प्रमोद बहुखंडी, जेपी बहुखंडी, राजेंद्र सिंह खैरवाल, अजय चाउ आदि मौजूद रहे। मंच संचालन गणेश धूलिया, शशिबाला केष्टवाल, विनोद धूलिया ने संयुक्त रूप से किया।

.
जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण देंगे प्रस्तुति
कण्वाश्रम महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed