{"_id":"6780007468e0aff7250361fe","slug":"kanva-city-united-kotdwar-and-doon-city-fc-reach-semi-finals-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-590359-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कण्व सिटी यूनाइटेड कोटद्वार और दून सिटी एफसी पहुंचे सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कण्व सिटी यूनाइटेड कोटद्वार और दून सिटी एफसी पहुंचे सेमीफाइनल में
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. शशीधर भट्ट की स्मृति में चल रहे आठ दिवसीय गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को अंतिम दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें कण्व सिटी यूनाइटेड कोटद्वार और दून सिटी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के पांचवें दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला और विशिष्ट अतिथि लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कण्व सिटी यूनाटेड कोटद्वार व जयपुर एलाइट एफसी के बीच खेला गया।
पहले हाफ के 20वें मिनट में कोटद्वार के अनीस ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 26वें मिनट में शुभम ने पुन: गोल दागा। दूसरे हॉफ के 66वें मिनट में अंकित ने गोल दागकर कोटद्वार एफसी को 3-1 की बढ़त दिलाई। मैच के 80वें मिनट में जयपुर की ओर से एनरिन मोमा ने गोल दागकर अपनी टीम को 3-1 के अंतर पर ला दिया।
विज्ञापन
अंत तक स्कोर यही रहा और कोटद्वार की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन एल्डिगो कंपनी के एमडी साहिल ने किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला वैलोसिटी एकेडमी चंडीगढ़ और दून सिटी एफसी के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में दून सिटी के विवेक बिष्ट ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने गोल उतारने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
इस तरह दून सिटी ने 1-0 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के प्रथम हाफ में दून सिटी के गोल कीपर ओम थापा ने विपक्षी खिलाड़ी को फाउल किया, जिस पर उन्हें रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया। रेफरी की भूमिका रोहित, शिवम, प्रकाश, रितिक नेगी ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं, तरुण इष्टवाल ने सुनाया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरुण भट्ट, जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी के सचिव सुनील रावत, धीरेंद्र कंडारी, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह गुसाईं, तरुण गौड़, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार के मुकाबले
पहला सेमीफाइनल मुकाबला: आरेवा नोएडा बनाम 16वीं गढ़वाल राइफल्स सुबह 12:30 बजे।