फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   kandvashram jheel construction

कण्वाश्रम मेें झील निर्माण से बदल जाएगी तस्वीर

Sat, 04 Jun 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sat, 04 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
kandvashram jheel construction
कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते स्वास्‍थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

महर्षि कण्व की तपस्थली और चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम में मालन नदी पर झील निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने राज्य सरकार के वन भूमि हस्तांतरण पर मुहर लगा दी है। कण्वाश्रम में 3.074 हेक्टेयर वन भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। जल्द ही यहां पर झील निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार से करीब 16 किमी दूर मालन नदी के तट पर स्थित कण्वाश्रम में झील निर्माण समेत पर्यटन परियोजना के मार्ग का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार से झील निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई वन भूमि पर्यटन विभाग को विधिवत हस्तांतरित कर दी गई है। जल्द ही यहां पर परियोजना निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वर्ष 2015 में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की पहल पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां पर झील निर्माण समेत पर्यटन परियोजना निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए टोकन मनी के रुप में एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। अब तक उपेक्षित पड़े कण्वाश्रम मेें झील निर्माण से यहां की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन


पंद्रह करोड़ रुपये की आएगी लागत
झील निर्माण में करीब पंद्रह करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि भूमि हस्तांतरण के आदेश प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही वन, राजस्व, पर्यटन और उत्तराखंड विकास परिषद के अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण कराया जाएगा। सिंचाई विभाग से झील निर्माण की डीपीआर बनवाई जा रही है। झील बनने से कण्वाश्रम में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही, इसे नई पहचान भी मिलेगी।  3.074 हेक्टेयर भूमि में से करीब एक हेक्टेयर भूमि में झील बनेगी, बाकी जगह में कैंटीन, हट, पार्किंग आदि की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed