{"_id":"6a8d809e8ec9e33e1602bc36","slug":"garhwal-rifles-conveys-message-of-de-addiction-to-the-youth-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126035-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स ने युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स ने युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन/कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए सजग इंडिया अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत मिशन एजुकेशन सुपर 300 का आयोजन किया गया। इसके लिए सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स अपने आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में गढ़वाल राइफल्स की परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा रेखा नेगी और राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखंड के सदस्य और सीआईएमएस व यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष अधिवक्ता ललित जोशी की टीम मौजूद रही। कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। संवाद