{"_id":"6ad8abb58c0db8c64504d7f7","slug":"kandakhnikhal-jud-pavekh-motor-road-remains-closed-for-two-months-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127494-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दो माह से बंद पड़ा कंडाखणीखाल-जुड़-पवेख मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दो माह से बंद पड़ा कंडाखणीखाल-जुड़-पवेख मोटर मार्ग
Wed, 21 Oct 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण पांच किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कंडाखणीखाल-जुड़-पवेख मोटर मार्ग पिछले दो माह से बंद है। बरसात के कारण 16 अगस्त को बंद हुए मार्ग पर लोनिवि लैंसडौन की ओर से क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण तो करवा दिया गया लेकिन जेसीबी उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक भरान न होने के कारण सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है। इससे क्षेत्र के छह गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। वहीं, पैदल रास्ते में जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है। सड़क बंद होने से जुड़, जुयालगांव, ढांढरी, घीड़ी, पवेख और देवबड़ी गांवों की 200 से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। मार्ग पर वाहन भी फंसे हुए हैं।
ग्राम प्रधान ऋषि मोहन दुतपुड़ी ने बताया कि सड़क खुलवाने के लिए कई बार लोनिवि से संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पुश्ते का निर्माण पूरा होने के बावजूद सड़क नहीं खुलने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द जेसीबी उपलब्ध कराकर मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
बरसात से क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। अगले एक-दो दिन में जेसीबी मशीन भेजकर भरान करा मार्ग को आवाजाही के लिए आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
- विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लैंसडौन।