फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kamala Nehru Award to Mothers of Eight Meritorious

आठ मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार

Thu, 30 Sep 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kamala Nehru Award to Mothers of Eight Meritorious
रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जानकीनगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा कोटद्वार के प्रबंधक सुशांत गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष विद्या भारती के उत्तराखंड प्रांत के गढ़वाल संभाग के संभाग निरीक्षक नत्थी लाल बंग्वाल और प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर छात्र संसद में प्रधानमंत्री पद पर छात्र आकाश भंडारी, उप प्रधानमंत्री पद पर बहन तमन्ना गुसाईं, सेनापति पद पर भैया रोहित नेगी, उप सेनापति पद पर भैया प्रिंस एवं मंत्री पद पर भैया कार्तिकेय के अलावा अनुशासन, स्वच्छता, चिकित्सा, खेल, पुस्तकालय, प्रतियोगिता, पुरस्कार, साज-सज्जा, पर्यावरण, विज्ञान, जलकल, विद्युत, कंप्यूटर, अतिथि, उद्यान एवं वाचनालय विभाग के प्रमुख एवं उपप्रमुख छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने आठ मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं ब्रह्मावति देवी, अनीता देवी, नीलम चंद्रा, बबीता देवी, रोशनी, रेखा नेगी, शांति रावत और राजेश्वरी देवी को 1000 धनराशि के कमला नेहरू पुरस्कार के चेक दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक अनिल कोटनाला, अनिल भटनागर, प्रकाश कैंथोला, राजन कुमार और शिवराम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश नौटियाल और रोहित बलोदी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed