{"_id":"6783f470bc204091e10d0c78","slug":"kalagarh-kishanpur-lemonchad-and-lansdowne-in-the-next-round-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-592879-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कालागढ़, किशनपुर, नींबूचौड़ और लैंसडौन अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कालागढ़, किशनपुर, नींबूचौड़ और लैंसडौन अगले दौर में
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। मकर संक्रांति गेंद मेला समिति किशनपुर की ओर से झंडीचौड़ स्थित खेल मैदान में भाबर कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को लीग मुकाबले खेले गए। जिसमें कालागढ़, किशनपुर, नींबूचौड़ और लैंसडौन ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
उद्घाटन समिति संयोजक सौरभ केष्टवाल, सोनम बिष्ट और सरिता रौतेला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला कालागढ़ और नजीबाबाद फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में कालागढ़ की टीम ने 4-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में किशनपुर ने पहाड़ी फुटबाल क्लब को 4-0 से, नींबूचौड़ ने शिवराजपुर फुटबाल क्लब को 3-0 से और लैंसडौन ने सिद्धबली फुटबाल क्लब को 5-3 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। रेफरी की भूमिका आकाश रावत, शैलेंद्र घिल्डियाल और लाइनमैन की भूमिका नीरज पंचोली ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल गणेश धूलिया और अक्षित रावत ने सुनाया। इस अवसर पर समिति के संयोजक राकेश मोहन धूलिया, सौरभ ध्यानी, युवराज पटवाल, अनुसूया पांडेय, प्रियांशु केष्टवाल आदि मौजूद रहे।