{"_id":"586fc8d14f1c1bcf57158dd3","slug":"just-tndu-cladi-mtu-cladi-just","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा ठंडू चलादी, जरा मठू चलादी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा ठंडू चलादी, जरा मठू चलादी...
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Just Tndu Cladi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयारघाटी शरदोत्सव के छठवें दिन दर्शक पांडवाज ग्रुप और स्थानीय गायकों की प्रस्तुतियों पर देर तक झूमते रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि रेंजर सतपुली बीएस परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अंशिका पोखरियाल ने गढ़ वंदना से की।
इसके बाद पांडवाज ग्रुप श्रीनगर के कलाकारों द्वारा गढ़वाली एवं फिल्मी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। गायक ईशान डोभाल एवं साथियों ने तेरी दीवानी.., बुलैया..., दिल तुम बिन आदि से शमां बांध दिया।
स्थानीय गायक हेमंत बिष्ट ने जरा ठंडू चलादी... और हेमलता बिष्ट के गाए बांद पहाड़ की.. पर दर्शक जमकर थिरके। ढोलक पर सुभाष पांडे, गिटार पर विपुल, बांसुरी पर मोहन जोशी, ड्रम पर रजत डोभाल ने संगत दी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय, सतपुली मल्ली को स्मार्ट क्लास हेतु प्रोजेक्टर देने की घोषणा की। मीना लिंगवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन नरेश सुंद्रियाल ने किया। इस मौके पर आयोजक जगदंबा डंगवाल, अंचलानंद डोबरियाल, उम्मेद सिंह रावत, विपिन नेगी, गोविंदा मिश्रा, हिमांशू काला समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।