फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   JP Bahundhandi becomes chairman of Forest Corporation Employees Organization

जेपी बहुखंडी 14वीं बार बने वन निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष

Mon, 19 Aug 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
JP Bahundhandi becomes chairman of Forest Corporation Employees Organization
वन निगम कर्मचारी संगठन की गढ़वाल इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनावों में जेपी बहुखंडी लगातार 14वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए। इस बार सभी पदों के चयन निर्विरोध हुए। चुनाव में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और हरिद्वार प्रभागों के वन निगम कर्मचारियों और इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बृजमोहन कन्याल को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को वन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। प्रांतीय इकाई की ओर से नरदेव उनियाल (टिहरी क्षेत्र अध्यक्ष) को मुख्य चुनाव अधिकारी और सूरत सिंह बंगारी को उपचुनाव अधिकारी के रूप में यहां भेजा गया था। सभी प्रभागों की इकाइयों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से जेपी बहुखंडी को 14वीं बार अध्यक्ष चुना। क्षेत्रीय मंत्री पद पर बृजमोहन कन्याल, क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री पद पर महेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र आर्य, संगठन मंत्री पद पर दलीप सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पद पर नरदेव सिंह राना, क्षेत्रीय प्रचार मंत्री प्रथम पद पर रामेश्वर प्रसाद ध्यानी और क्षेत्रीय प्रचार मंत्री द्वितीय पद पर राजवीर चौधरी का निर्विरोध चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाकर कर्मचारी और निगम हित में काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed