फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jeet Singh Patwal elected president of GMOU for the 14th time

जीत सिंह पटवाल 14वीं बार चुने गए जीएमओयू के अध्यक्ष

Fri, 17 Sep 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Jeet Singh Patwal elected president of GMOU for the 14th time
जीएमओयू संचालक मंडल की बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल और अन्य सदस्य। - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड की सबसे बड़ी निजी परिवहन कंपनी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) में जीत सिंह पटवाल 14वीं बार कंपनी के अध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। इस बार उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। संचालक मंडल की ओर से उन्हें तीन साल के लिए निर्वाचित होने की घोषणा की गई। इससे पूर्व हुई एजीएम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत संचालक मंडल ने जीएमओयू की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिनरात एक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीएमओयू की वार्षिक साधारण बैठक ई-वोटिंग और वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पारित करते हुए संचालकों के चुनाव परिणामों की पुष्टि की गई। कंपनी के सदस्यों के लिए बनाई गई आचार संहिता को सर्वसम्मति से पारित किया गया। एजीएम के बाद हुई संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जीत सिंह पटवाल के नाम का प्रस्ताव आया। दो अन्य संचालकों के अनुमोदन के बाद जीत सिंह पटवाल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि जीत सिंह पटवाल तीन साल के लिए संचालक मंडल के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष के चुनाव के बाद कंपनी की विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में संचालक कुंवर सिंह रावत, जयपाल सिंह रावत, हर्ष सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, विपिन सिंह चंद, यशवंत सिंह नेगी, संजय बड़थ्वाल और ललित मोहन पोखरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed