फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jasmine Dadamondi-damaged roads, many Rpte flow

डाडामंडी-जमेली सड़क क्षतिग्रस्त, कई रपटे बहे

Wed, 24 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 24 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

इस बार की आपदा ने डाडामंडी-जमेली मोटर मार्ग का कई स्थानों पर नामोनिशान मिटा दिया है। डाडामंडी से करीब चार किमी दूर लंगूरगाड नदी के किनारे-किनारे बनी यह सड़क दर्जनों जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते सड़क से जुड़े दर्जनभर गांवों के लोग चार किलोमीटर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


घने जंगल के बीच बसे इन गांवों के लोगों को रास्ते में वन्यजीवों का खतरा अलग से झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से उनकी सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विकासखंड द्वारीखाल के डाडामंडी बाजार से जमेली तक के करीब दर्जनभर गांवों लोसण, डुंडेख, सिरई, जोली, जमेली, सैंज, मलेथा, जमेली महादेव, धारी, पाली, भैड़गांव, नौसिन और सीमबूबी को सड़क से जोड़ने वाली सड़क एक महीने से बाधित पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगूरगाड नदी के समानांतर बनी इस सड़क का कई स्थानों पर नामोनिशान मिट गया है। रपटे बह चुके हैं। लोग पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को ग्रामीण डंडी-कंडी के सहारे डाडामंडी तक पहुंचा रहे हैं।

सड़क बंद होने से जहां जीप टैक्सी और बसों का संचालन ठप है वहीं कोटद्वार से डाडामंडी-जमेली के लिए चलने वाली दैनिक रोडवेज सेवा भी डाडामंडी से ही कोटद्वार के लिए लौट जा रही है। धारी के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, कोमल सिंह, मनीष सिंह, श्याम सिंह रावत का कहना है कि सड़क बंद होने से लाइन लाइन ठप हो गई है। रोजमर्रा के काम के लिए बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पैदल आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।


डाडामंडी से जमेली चार किमी मोटर मार्ग को आपदा से काफी नुकसान हुआ है। कई जगह रपटे बह गए हैं। इसकी मरम्मत का आगणन दो लाख रुपये का बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
-एसपी उनियाल, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed