फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jam due to gathering of buses outside Roadways Depot, people upset

Kotdwar News: रोडवेज डिपो के बाहर बसों के जमघट से लगा रहा जाम, लोग परेशान

Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jam due to gathering of buses outside Roadways Depot, people upset

विज्ञापन
कोटद्वार। सीमित समय में ज्यादा से ज्यादा सवारियों को बस में बैठाने की रोडवेज बसों के चालकों की कोशिश आमजन के लिए सिरदर्द बनी है। मंगलवार सुबह भी रोडवेज डिपो के बाहर दर्जनभर बसों के जमघट से काफी देर जाम लगा रहा। जिससे क्षेत्रीय दुकानदार और नागरिक परेशान रहे।

रोडवेज डिपो के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे पूरा होने में अभी करीब एक वर्ष लगने का अनुमान है। ऐसे में डिपो के बाहर सड़क से ही बसें संचालित की जा रही हैं। यातायात पुलिस ने एक समय में केवल चार बसों को खड़ा रखने की अनुमति दी है। ताकि जाम से बचा जा सके और क्षेत्रीय दुकानदारों एवं आसपास आबादी क्षेत्र को भी कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

ऐसे में सीमित समय के लिए खड़ी होने वाली रोडवेज बसों में ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बैठाकर बेहतर आय अर्जित करने के प्रयासों में चालक व्यवस्थाओं के विपरीत काम करने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक के बाद एक बसें बाहरी क्षेत्र से डिपो पर पहुंच रही थीं। बसें मनमाने ढंग से खड़ी कर चालक एक-एक सवारी के लिए जद्दोजहद में लगे रहे। चालक एक-दूसरे से नाराजगी जताते रहे और जिद पर अड़े रहकर बसों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा नहीं किया। ऐसे में चौराहे पर जबरदस्त जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और डिपो स्टाफ के पहुंचने पर बसों के हटने पर जाम खुला। कारोबारियों और क्षेत्रवासियों ने बस संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed