{"_id":"577bf1844f1c1b090c7fb265","slug":"jakn-village-road-damaged-by-storm-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखणी गांव का रास्ता बरसाती मलबे से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखणी गांव का रास्ता बरसाती मलबे से क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम पंचायत घिल्डियालगांव के जाखणी गांव में बरसाती पानी से 30 परिवारों की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग मजबूरी में मलबे के ऊपर और खाई के बीच से आवाजाही कर रहे हैं। इससे सबसे अधिक दिक्कत स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है।
विज्ञापन
यहां बता दे कि जाखणी गांव में कीर्तिनगर-बडियारगड़ मार्ग से नीचे काफी संख्या में भवनों का निर्माण हुआ है। यहां 30 परिवार बरसाती गदेरे से सटे रास्ते से आवाजाही करते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से गदेरे में पहाड़ी से काफी मलबा बहकर आया है। यह मलबा रास्ते के एक ओर जमा हो गया है। वहीं पानी ने रास्ते का कटाव कर खाई बनाने से लगभग 500 मीटर क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सते सिंह चौहान, शूरवीर सिंह, हुकुम सिंह, सुलोचना, बीना भंडारी, कमल सिंह और गजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में मार्ग आपदा से क्षतिग्रस्त हुआ था। मौके पर विधायक भी पहुंचे थे। उन्होंने मार्ग सहित अलकनंदा नदी से बस्ती की सुरक्षा के लिए निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद कोई काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इधर, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने बताया कि उन्हे इस संबंध में किसी भी ग्रामीण ने सूचना नहीं दी है। अलबत्ता मामले को दिखवाया जाएगा।