{"_id":"6ae5d158222a73be6d054bd1","slug":"jaipur-and-patiala-bus-services-cancelled-passengers-upset-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127742-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जयपुर और पटियाला की बस सेवा की रद्द, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जयपुर और पटियाला की बस सेवा की रद्द, यात्री रहे परेशान
Sat, 31 Oct 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। त्योहार के समय में भी रोडवेज डिपो प्रशासन पंजाब और राजस्थान की रोडवेज बस सेवा को निर्बाध रूप से जारी नहीं रख सका है। शनिवार को कोटद्वार से जयपुर और पटियाला की बस सेवा संचालित नहीं हो सकी। इस दौरान यात्री परेशान हुए।
अंतरराज्यीय बस अड्डे के रूप में पहचान बना चुके कोटद्वार रोडवेज डिपो से राजस्थान के जयपुर, पंजाब के पटियाला, अमृतसर, हिमाचल के पावंटा साहिब, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यूपी के नोएडा के अलावा दिल्ली, एनसीआर और चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन होता है। डिपो से आए दिन प्रमुख बसों का संचालन प्रभावित होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
करवाचौथ के बाद त्योहार की धूम मचना शुरू हो गई है। इस समय काफी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है लेकिन आए दिन कोटद्वार से बसें नहीं मिलने से लोगों को काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है। शनिवार सुबह कोटद्वार डिपो से जयपुर और पटियाला की बस का संचालन नहीं हो सका। कार्यशाला से बस डिपो पहुंचने की काफी देर तक प्रतीक्षा के बाद डिपो प्रशासन ने बस का संचालन रद्द कर दिया। दोनों बसों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिल्ली और हरिद्वार तक जाने वाली बसों में सवार होना पड़ा।