फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jai Ho Nanda Devi Teri Jai said, Garhi Kumaon's mother Mary Jai said

जय हो नंदा देवी तेरी जय बोला, गढ़ कुमौं की माता मेरी जय बोला

Fri, 03 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jai Ho Nanda Devi Teri Jai said, Garhi Kumaon's mother Mary Jai said
कोटद्वार शरदोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते लोक कलाकार। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम कोटद्वार के सहयोग और हंसिका सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था एवं कौथगेर सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित शरदोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या में ब्रह्मकमल सांस्कृतिक कला संगम समिति देहरादून के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांधा। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी सराहा गया। घनानंद गगोडिया ‘घन्ना भाई’ ने हास्य व्यंग की प्रस्तुतियां देकर लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ ब्रह्मकमल सांस्कृतिक कला संगम समिति देहरादून के लोक गायक रवि ब्यास और अराधना ने जय नंदा तेरी जय बोला.., पोस्ता बू छमा..., मेरु बुढ्या क ब्यौ च रे..., मेरु बाजू रंगारंग भी चरी..., लाटी काली माया मेरी.. आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया। सुमित्रा रावत ने खाई जाला केला..., जितेंद्र चौहान ने समधणी तुमरी हत्थौं की रस्याणं हो गे ई..., राकेश शाह ने जरा ठंडु चला दे, जरा मठु चला दे..., दयाशंकर फुलारा और गीता नेगी ने मेरा भाग फूटा भागुली..., लाली ओ लाली... गीतों की प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर ब्रह्मकमल सांस्कृतिक कला संगम समिति देहरादून के अध्यक्ष राजीव चौहान, कलाकार नितिन व्यास, सतेंद्र भट्ट्, रवि विक्रम शाह, स्वाति नेगी, संजीता शाह, सीमा रावत, शालिनी सुंद्रियाल, विशाल ने शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बंटी भाटिया आदि मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड के बीच लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed