फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jaharkhuran gang looted 20 thousand rupees and mobile from the teacher

जहरखुरान गिरोह ने एक शिक्षक से लूटे 20 हजार रुपये और मोबाइल

Thu, 28 Oct 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Jaharkhuran gang looted 20 thousand rupees and mobile from the teacher
दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर रोडवेज की बस में एक बार फिर से जहरखुरान गिरोह सक्रिय हो गया है। बुधवार रात को जहरखुरान गिरोह ने रोडवेज की बस में दिल्ली से कोटद्वार आ रहे एक शिक्षक से 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। बस अड्डे पर घायल और बेहोशी की हालत में मिले शिक्षक को लोगों ने 108 की मदद से राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित धनंजय पंत निवासी पदमपुर कोटद्वार ने बताया कि वह नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। वह बुधवार रात को नोएडा से दिल्ली आया और आईएसबीटी दिल्ली से रात करीब साढ़े दस बजे रोडवेज की बस में कोटद्वार के लिए रवाना हुआ। बगल की सीट में बैठा व्यक्ति उससे बात करने लगा। रात को मीरापुर में बस रुकी और उसके बाद उसको होश नहीं रहा। बृहस्पतिवार दिन में जब उसे होश आया तो अपने आप को अस्पताल के बेड पर पाया। उसके सिर पर चोट लगी है। बताया कि उसके पास एक बैग था, जिसमें उसके कपड़े, 20 हजार रुपये नकद और जेब ने हाल में लिया गया एक महंगा मोबाइल था, जो गायब है। इसी माह इसी तरह की दो घटनाएं हो चुकी हैं। जहरखुरान गिरोह ने एक व्यक्ति और एक युवक को चाय में जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उनके पास से नकदी और सामान लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed