फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Investigation of embezzlement of Rs 96.35 lakh handed over to CIU

Kotdwar News: 96.35 लाख रुपये के गबन के मामले की जांच सीआईयू को सौंपी

Thu, 22 Dec 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Investigation of embezzlement of Rs 96.35 lakh handed over to CIU
नगर निगम में 24 लाख रुपये के घोटाले के मास्टर माइंड पंकज रावत, महिला ठेकेदार सुमिता व पार्षद कुलदीप के बाद कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस की विवेचना में इस गबन में संलिप्त कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट लेने के प्रयास में जुट गई है। उधर, 96.35 लाख रुपये के गबन के मामले की जांच पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सीआईयू के निरीक्षक मो. अकरम को सौंप दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि 24 लाख रुपये के घोटाले के साथ ही नगर पालिका के समय भवनों के नक्शे पास करने के मामले में हुए करीब तीन लाख रुपये के गबन के मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय रावत को सौंपी गई है। यह मामला भी तब के निर्माण लिपिक रहे पंकज रावत के विरुद्ध नामजद दर्ज है। वहीं एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर 96 लाख के घोटाले की जांच सीआईयू (क्राइम इंवेस्टीगेशन यूनिट) प्रभारी निरीक्षक मो. अकरम को सौंपी गई है। इसमें पंकज रावत के साथ छह अन्य लोग ठेकेदार एहसान अहमद, नीरज रावत, अहसान, राजपाल सिंह, सुमिता देवी और रमेश चंद्र चौधरी के खिलाफ नामजद तहरीर है। इन मामलों की जांच के लिए जल्द ही एक टीम भी गठित करने पर विचार चल रहा है। इस घोटाले की रकम एक करोड़ से ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed