फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Investigation of development works started in Kothila village

कोठिला गांव में विकास कार्यों की जांच शुरू

Mon, 07 Dec 2020 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Investigation of development works started in Kothila village
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठिला के एक ग्रामीण की ओर से वर्ष 2013- 19 में हुए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत के बाद डीएम ने आरोपों की जांच शुरू करा दी है। सोमवार को जांच अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद थपलियाल ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

बीरोंखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोठिला निवासी जयपाल सिंह ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को गत 12 अक्तूबर को शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने वर्ष 2013-19 में तत्कालीन ग्राम प्रधान के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कराने और उक्त अवधि में हुए सरकारी धन की हानि की वसूली संबंधितों से कराने की मांग की थी। सोमवार को युवा कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद थपलियाल ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी गणेश प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मामले की पूरी जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर डीएम पौड़ी को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगीता भारद्वाज, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद बिष्ट, पूर्व प्रधान यशवंत सिंह, वर्तमान प्रधान हेमंत कुमार, मनरेगा रोजगार सेवक मनमोहन सिंह, शिकायतकर्त्ता जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed