फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   investigation in Garwal University

औचक निरीक्षण में कई कर्मी मिले नदारद

Sat, 30 Jan 2016 06:31 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Sat, 30 Jan 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय में लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों पर गढ़वाल विवि प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को विवि के वित्त अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान एकाउंटस विभाग के अधिकांश कर्मचारी नदारद पाए गए।
विज्ञापन

विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्रा ने शनिवार सुबह साढे़ दस बजे एकाउंट अनुभाग का निरीक्षण किया। उस दौरान अनुभाग में 20 कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। वित्त अधिकारी ने इन सभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगा दी। डा. मिश्र ने कहा कि नियत समय से देर में आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर कुलसचिव के आदेश के बावजूद कर्मचारी धूप सेकने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कुलसचिव डा. एके झा ने काम के वक्त कर्मचारियों के धूप सेकने पर संबंधित कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शनिवार को भी कर्मचारी प्रशासनिक भवन धूप सेकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed