फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   International Mother Language Day celebrated with great fanfare in schools

विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
International Mother Language Day celebrated with great fanfare in schools
कोटद्वार। क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीजी कालेज कोटद्वार में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीयूष सुंद्रियाल ने बाजी मारी। वहीं राजकीय महाविद्यालय, रिखणीखाल में आयोजित संगोष्ठी में मातृ भाषा की महत्ता, महत्व एवं योगदान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज कोटद्वार में एक भारत, श्रेष्ठ भारत क्लब की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. डीएम शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा किसी भी व्यक्ति की सामाजिक व भाषायी पहचान है। यह हमें राष्ट्र से जोड़ती है और देश प्रेम की भावना से भर देती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. तनु मित्तल ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हम प्रतियोगिता में महाविद्यालय और बीएड स्ववित्त पोषित विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने ‘मातृभाषा व्यक्तित्व के विकास में सहायक है’ विषय के पक्ष एवं विपक्ष में विचार रखे। प्रतियोगिता में पीयूष सुंद्रियाल, अंबिका ध्यानी, आशीष केष्टवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डा. रीटा शर्मा, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. बिहारी लाल यादव व बीएड स्व वित्त पोषित विभाग के प्राध्यापक डा. अनिल मान शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भाषा की मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका है। भाषा के माध्यम से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के साथ संवाद स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं। संगोष्ठी में डॉ. विद्या रॉय, डॉ. अनूप सिंह मेवाड़, डॉ. महेशचंद्र आर्या, डॉ. सुरजीत सिंह कंडारी व डॉ. सरिता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed