{"_id":"11f1d4e70aa9e1310b7eeed1360cd40d","slug":"injured-a-man-in-atack-of-bear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल
पौड़ी
Updated Sat, 30 Jan 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्जीखाल ब्लाक के कोलड़ी व जसपुर गांव के समीप बिहार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार को बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट ने बताया कि शनिवार को बिहार निवासी धर्मेंद्र सिंह अगरोड़ा बाजार से कोलड़ी-जसपुर गांव जा रहा था। रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए उसने रास्ते से नीचे झाड़ियों में छलांग मार दी। इससे वह घायल हो गया। गांव के लोगों ने धर्मेंद्र को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. एसके सोनी ने बताया कि धर्मेंद्र का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कल्जीखाल ब्लाक के पाली मरोड़ा में 31 दिसंबर को 30 वर्षीय बबीता देवी पत्नी बीरेंद्र सिंह पर भी भालू ने हमला कर उसके चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला था। बिष्ट ने बताया कि भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग को लेकर एक फरवरी को डीएफओ का घेराव किया जाएगा।