{"_id":"577542ac4f1c1ba95c79a89b","slug":"infrastructure-to-quickly-fix","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बुनियादी सुविधाओं को जल्द करें दुरुस्त’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बुनियादी सुविधाओं को जल्द करें दुरुस्त’
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कोट के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी और बिजली की समस्याएं सदस्यों ने जोरदार ढंग से उठाईं। मूलभूत सुविधाएं जल्द दुरुस्त कराने के लिए अधिकारियों से कहा।
बैठक की अध्यक्षता प्रमुख क्षेत्र पंचायत कोट सुनील लिंगवाल ने की। पानी, बिजली, लोनिवि, स्वजल और बाल विकास विभाग की ओर से आ रही समस्याओं के साथ बीपीएल कार्डों को बनाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने जिला पंचायत में ब्लाक से भेजे गए प्रस्ताव शामिल नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। स्वजल की ओर से प्रस्तावित योजनाओं में खामी पर अफसरों को फटकार लगाई। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख फते सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख संपत्ति देवी, खंड विकास अधिकारी कोट डीपी रतूड़ी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेंद्र नाथ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा और जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो