फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information about Legislative Building Raipur

रायपुर विधान भवन के बारे में जानकारी नहीं

Wed, 20 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Wed, 20 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रायपुर विधान भवन के बारे मे कोई जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि इस संबंध में सरकार ने संगठन से कोई वार्ता नहीं की है। कहा कि वह  राजधानी को लेकर पूरी तरह से गैरसैंण के पक्षधर हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक उपेक्षा उत्तराखंड की हो रही है। उत्तर प्रदेश के जमाने में पहाड़ी राज्यों को विशेष बजट दिया जाता था। जबकि वर्तमान केंद्र सरकार ने उत्तराखंड का विशेष बजट समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नमामि गंगे के तहत भेजे जा रहे प्रस्ताव केंद्र सरकार स्वीकृत नहीं कर रही है। गंगा का मायका उपेक्षा का दंश झेल रहा है। रायपुर विधान भवन के बारे में कहा कि  उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि वह गैरसैंण राजधानी के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी व अस्थायी राजधानी का मसला बीजेपी ने खड़ा किया है। इसका समाधान भी बीजेपी को ही करना है। पत्रकार वार्ता में बलवीर सिंह रावत, आर्येंद्र शर्मा, लखपत बुटोला, श्याम लाल, बीरेंद्र नेगी, गणेश भट्ट, उम्मेद सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।


अक्तूबर में हरिद्वार आएंगे राहुल गांधी
किशोर उपाध्याय ने बताया कि अक्तूबर माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह में राहुल गांधी का कार्यक्रम हरिद्वार में तय है। पीडीएफ सदस्यों के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए उपाध्याय ने कहा कि हमें एक दूसरे का दोस्त साबित होना है। इस माह के अंत तक पीडीएफ को लेकर निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed