फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information about engineering and computer science given to students

छात्रों को दी इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की जानकारी

Tue, 01 Mar 2022 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Information about engineering and computer science given to students
राजकीय इंटर कालेज कीर्तिखाल में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस आदि में भविष्य बनाने की जानकारी दी गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय तोली (दुधारखाल) के प्रधानाचार्य अरुण चंद्र पांथरी और प्रवक्ता बालकृष्ण पंवार ने बच्चों को विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का समय तकनीकी का युग है। बच्चे अपनी रुचि के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बना सकते हैं। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। इस अवसर पर शिक्षक देवेंद्र राजपूत, गणेश चंद्र डोबरियाल, सुरेश बिष्ट, इंद्रपाल, सुषमा नैनवाल, अंजू, अनीता रावत, संगीता बड़थ्वाल, सुमन लता कुकरेेती और अशोक कुमार डबराल आदि मौजूद थे। संचालन संजय सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed