फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Independent candidates Ruckus in tehsil.

निर्दलीय प्रत्याशियों ने तहसील में काटा हंगामा

Thu, 02 Feb 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 02 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Independent candidates Ruckus in tehsil.
कोटद्वार तहसील में हंगामा करते निर्दलीय प्रत्याशी और उनके समर्थक। - फोटो : amar ujala.
कोटद्वार विधानसभा के पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रचार सामग्री समेत कई कार्यों की अनुमति के लिए कोटद्वार से 106 किमी दूर पौड़ी के चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


जो काम आरओ दफ्तर कोटद्वार से हो जाने चाहिए, उसके लिए पौड़ी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें प्रचार के लिए समय ही नहीं मिल पा रहा है।

वृहस्पतिवार को निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर कुमार बहुगुणा, शम्मी कपूर, श्यामलाल, महिपत सिंह रावत और अनूप थपलियाल ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह निर्दलीय प्रत्याशियों को अनावश्यक परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर कुमार ने रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कोटद्वार में तैनात किए गए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी नियमों की पूरी जानकारी न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशियों का कहना है कि उन्हें प्रचार सामग्री की विषय वस्तु को चेक करवाने के लिए पौड़ी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, यह व्यवस्था कोटद्वार आरओ दफ्तर से आनलाइन करवाई जानी चाहिए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी डा. रजनीश सिंह ने प्रत्याशियों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर ही करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed