फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Increase production using nano bio-fertilizers: Rahman

नैनो जैव उर्वरकों के इस्तेमाल से बढ़ाएं फसलों का उत्पादन: अजीजुल रहमान

Sun, 03 Nov 2019 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Increase production using nano bio-fertilizers: Rahman
भाबर के देवरामपुर में काश्तकारों को जैव उवर्रकों की जानकारी देते इफको के अधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
भाबर के देवरामपुर मोटाढांक में इंडियन फार्मर फर्टीलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित किसान सभा में जैव नैनो उर्वरक परीक्षण का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर इफ्को से आए अधिकारियों ने कृषकों को निशुल्क जैविक खाद किट वितरित किए।
विज्ञापन

रविवार को देवरामपुर में आयोजित किसान सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक इफ्को, देहरादून अजीजुल रहमान ने किया। उन्होंने कहा कि इफ्को की ओर से देश के विभिन्न स्थानों पर किसान गोष्ठियों का आयोजन कर कृषकों को नैनो जैव उर्वरकों का इस्तेमाल कर अपने उत्पादन को बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इफ्को के क्षेत्रीय प्रतिनिधि नीरज डोभाल ने किसानों को जैव नैनो उर्वरकों और सागरिका उर्वरक के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर फसल उत्पादन के लिए पौधों का आवश्यक पोषक तत्व नाइट्रोजन, कॉपर और जिंक है। नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल से यह सभी तत्व फसलों को प्रचुर मात्रा में मिलते हैं, जिससे उत्पादित फसल मानव स्वास्थ्य के लिए उत्तम होती है। इस अवसर पर प्रमोद बौंठियाल, दीपक जोशी, जगत सिंह सौंद, राजन जलाल, किशोर जोशी, कुबेर जलाल, सतेंद्र नेगी, कांता प्रसाद सेलवाल, बीपी सेलवाल, अमित जोशी, सोहन बड़ोला, शंकर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed