फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Including three reports of assault against her husband

पति सहित तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट

Tue, 19 Jul 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला/किशनपुर।
अमर उजाला/किशनपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन

भाबर के नलगड्डी, सिगड्डी निवासी एक महिला ने अपने पति, ननद और उसके पति के खिलाफ मारपीट के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नलगड्डी, सिगड्डी निवासी गुलाम और उसकी पत्नी वीरा के बीच कोर्ट में तलाक को लेकर मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन


13 जुलाई को कोर्ट में पेशी के बाद जब वीरा ने तलाक देने से मना कर दिया तो परिजनों द्वारा समझाने के बाद गुलाम अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए राजी हो गया। इसके बाद गुलाम के साथ उसकी पत्नी अपने भाई और मां के साथ नलगड्डी जाने को बस में सवार हो गए।
विज्ञापन


गुलाम चिलरखाल-लालढांग पर मेलीस्रोत पर उतर गया। यह देख उसकी पत्नी भी अपने भाई और मां के साथ वहां उतर गई और गुलाम से वहां उतरने का कारण पूछने लगी। गुलाम ने उसे अपने साथ घर ले जाने को मना कर पत्नी को वापस लौट जाने को कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरा ने जब इसका विरोध किया तो गुलाम ने अपनी बहन और जीजा को मौके पर बुला लिया और वीरा, उसके भाई और मां के साथ मारपीट कर दी। वे तीनों किसी तरह बचकर वहां से भागे और कलालघाटी पुलिस चौकी में आकर मारपीट के मामले में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed