फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In Uttarakhand, the ongoing wave of change: Uma Bharti

उत्तराखंड में चल रही परिवर्तन की लहर: उमा भारती

Wed, 25 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Wed, 25 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
In Uttarakhand, the ongoing wave of change: Uma Bharti
उमा भ्‍ाारती - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन की जबरदस्त लहर चल रही है। उन्होंने जनता से भाजपा को जिताने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश का समुचित विकास हो सके। उमा भारती श्रीनगर विधानसभा सीट के विकासखंड पाबौ के खुड़ेश्वर मैदान में पार्टी प्रत्याशी डा. धन सिंह रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं।
विज्ञापन


गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने जनता से कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए भाजपा को वोट देन को कहा। चौबट्टाखाल सीट से प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को तीन साल हो गए हैं।
विज्ञापन


इतने वक्त में मोदी सरकार के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। वर्ष 2014 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, उनके अधिकांश नेता भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए थे। इस दौरान सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने फटे हुए स्वेटर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऋषिकेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फटे कुर्ते का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि न तो उनके पास स्वेटर की कमी है और न ही राहुल गांधी के पास कुर्ते की। यह सब तो जनता को भ्रमित करने वाली बात है। राहुल के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है इसलिए इस तरह की बातें करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed