फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In the case of deceased military officer summoned two jailer suspended

दिवंगत सैन्य अधिकारी को समन के मामले में दो दारोगा निलंबित

Fri, 15 Jul 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Fri, 15 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन

दिवंगत सैन्य अधिकारी गौरव जोशी का नाम आरोपियों की सूची में डालने पर कोटद्वार कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने विवेचना में लापरवाही बरते जाने पर यह कार्रवाई की है। बताया गया है कि मामले की विवेचन कर रहे दोनों उपनिरीक्षकों ने वीडियो फुटेज खंगालकर दस साल पहले दिवंगत हुए सैन्य अधिकारी का नाम भी उन 27 आरोपियों की सूची में डाल दिया, जिन पर पिछले वर्ष कोटद्वार में हुए बवाल और तोड़फोड़ समेत कई आरोप लगे हैं। एसएसपी के निर्देश पर एएसपी सरिता डोबाल ने दिवंगत सैन्य अधिकारी गौरव जोशी के परिजनों से भेंटकर पौड़ी पुलिस की ओर से खेद जताया।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष 29 सितंबर माह में हुई घटना में पुलिस की ओर से सात लोगों को नामजद करते हुए डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर में तोड़फोड़, बवाल, उन्माद फैलाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को सौंपी गई थी। आनंद मेहरा के कुंभ ड्यूटी में चले जाने के बाद इसकी विवेचना उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज को सौंपी गई। विवेचना अधिकारियों ने वीडियो फुटेज खंगालने के बाद 27  लोगों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ विगत 10 मार्च को चार्जशीट न्यायालय में पेश की थी। आरोपियों की इस सूची में ग्रास्टनगंज निवासी नरेश चंद्र जोशी और लता जोशी के दिवंगत सैन्य अधिकारी पुत्र गौरव जोशी का नाम भी विवेचना अधिकारियों ने शामिल कर लिया। इस बात का पता तब चला जब कोर्ट की ओर से भेजा गया समन उन्हें मिला। परिजनों के इस मामले में आपत्ति जताते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने दोनों विवेचना अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पौड़ी जिला मुख्यालय अटैच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed