{"_id":"58f640724f1c1b1a7447243f","slug":"in-rakhine-women-sabotage-in-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिखणीखाल में महिलाओं ने ठेके में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिखणीखाल में महिलाओं ने ठेके में की तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिखणीखाल के बयेला मल्ला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध करते हुए क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार शाम दुकान में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने दुुकान के अंदर रखी शराब की पेटियों को उठाकर बाहर फेंक दिया और दुकान के मेन गेट में ताला ठोक दिया। सूचना पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शराब कारोबारी ने सात महिलाओं के खिलाफ तोड़फोड़, लूटपाट समेत कई धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने रिखणीखाल की शराब की दुकान को हाईवे से हटाकर एक अप्रैल को बयेला मल्ला गांव के पास शिफ्ट कर दिया था। महिलाओं में इसे लेकर काफी गुस्सा था। वे बार-बार दुकान को हटाने की मांग कर रहीं थीं। जब शासन- प्रशासन और संबंधित महकमे ने उनकी नहीं सुनीं तो मंगलवार शाम को दर्जनों महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
रिखणीखाल के प्रभारी तहसीलदार डीएस रावत ने बताया कि शराब कारोबारी पदमपुर कोटद्वार निवासी सूरज डोभाल ने राजस्व पुलिस में सात महिलाओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर में तोड़फोड़ करने, 46 हजार की नगदी लूटने, गालीगलौच और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर सुलोचना देवी, सरोजिनी देवी, मुन्नी देवी, सतेश्वरी देवी, धनेश्वरी देवी, दर्शनी देवी और गोदांबरी देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
उत्तराखंड नशाबंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन भारद्वाज ने शराब के विरोध में महिलाओं के आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि महिलाओं पर मुकदमे दर्ज करने वालों के खिलाफ भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। मातृ शक्ति के खिलाफ मुकदमे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।