फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In-charge principals got the right of distribution of withdrawals

प्रभारी प्रधानाचार्यों को मिले आहरण वितरण का अधिकार

Sun, 30 Jan 2022 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
In-charge principals got the right of distribution of withdrawals
राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रभारी प्रधानाचार्यों को आहरण वितरण का अधिकार दिए जाने की मांग की है। संगठन ने मांग को लेकर शिक्षा सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत व महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने प्रेषित ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के अधिकांश राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्थायी प्रधानाचार्य विहीन हैं। अधिकांश विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्य अपने विषय से संबंधित शिक्षण कार्य के साथ ही प्रधानाचार्य के कार्य दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा उन्हें आहरण वितरण का अधिकार नहीं दिए गए हैं। उन्हें वित्तीय कार्यों के लिए कई किमी दूर प्रधानाचार्य के पास जाना पड़ता है। जिससे एक ओर शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं सरकार पर वित्तीय भार भी बढ़ रहा है। विभाग द्वारा आहरण वितरण का अधिकार केवल स्थायी प्रधानाचार्यों को दिए जाने की व्यवस्था है। संगठन द्वारा पूर्व में कई बार शासन एवं विभाग के पास समस्या समाधान के लिए पत्राचार किया, लेकिन अभी तक सकारात्मक हल नहीं निकला। ज्ञापन में प्रभारी प्रधानाचार्य को आहरण वितरण का अधिकार देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed