Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Immediately release the salaries of roadways employees which have been pending for three months

Kotdwar News: रोडवेजकर्मियों को तत्काल जारी करें तीन माह से रुका वेतन

Sat, 31 Oct 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 31 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Immediately release the salaries of roadways employees which have been pending for three months
कोटद्वार। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय आह्वान पर दूसरे दिन भी कर्मचारी यूनियन शाखा कोटद्वार के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना देते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन शाखा कोटद्वार के अध्यक्ष दीपक कुमार एवं शाखा मंत्री खुर्शीद अली के नेतृत्व में रोडवेज डिपो परिसर में कर्मचारी धरने पर बैठे। रोडवेज बसों के संचालन से विरत रहकर प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लंबित भुगतान अतिशीघ्र करने, त्योहार के मौके पर तीन माह का रुका वेतन तत्काल जारी करने, प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन देने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को लगातार शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। वार्ता और चेतावनी के बाद उच्च स्तर से केवल कोरा आश्वासन ही दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने इस बार मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहने की बात कही। खुर्शीद अली ने कहा कि परिवहन मंत्री से प्रांतीय नेतृत्व की द्विपक्षीय वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में तसलीम, सुखविंदर, प्रमोद, संजीव, महीपाल, हाशिम, महेंद्र, सतपाल, पदम, हरपाल, लोकेंद्र, जोगेंद्र, नरदीप, सागर, सुखवीर, प्रदीप, मुकेश, युद्धवीर, राजन, संजीव, सुरेंद्र, रमेश, अनुज, कृष्णपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed