फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   IGNOU's Pro Vice Chancellor Prof. Sumitra Kukreti got Barsoori Gram Gaurav Samman

इग्नू की प्रो.वाइस चांसलर प्रो. सुमित्रा कुकरेती को मिला बरसूड़ी ग्राम गौरव सम्मान

Sun, 12 Jun 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
IGNOU's Pro Vice Chancellor Prof. Sumitra Kukreti got Barsoori Gram Gaurav Samman
ग्राम बरसूड़ी में आयोजित बरसूड़ी भाई भयात विकास समिति के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में दूसरे दिन उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इग्नू की वाइस चांसलर प्रो. सुमित्रा कुकरेती व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिनव कुकरेती को ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल रहे छात्र अनिरुद्ध कुकरेती एवं सुमित कुकरेती को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने किया। उन्होंने गांव के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर विनोद पसबोला (से.नि.) ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के तौर पर 11,000 रुपये की धनराशि दान स्वरूप भेंट की। समिति के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद कुकरेती, संरक्षक शिव प्रकाश कुकरेती ने समिति के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद कुकरेती, उपाध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, प्रो. बीआर कुकरेती, मोहन कुकरेती, गोकुल सिंह रावत, कुशाल सिंह रावत, देवी प्रसाद कुकरेती, दुर्गादत्त कुकरेती, पूर्व प्रधान भीम दत्त कुकरेती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव आत्माराम कुकरेती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed