फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   If you do not have photo identity card, then Aadhar card, DL, PAN card and passport will also suffice.

Kotdwar News: फोटो पहचान पत्र नहीं है तो आधार कार्ड, डीएल, पैन कार्ड व पासपोर्ट भी चलेगा

Wed, 22 Jan 2025 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
If you do not have photo identity card, then Aadhar card, DL, PAN card and passport will also suffice.

विज्ञापन
कोटद्वार। अगर आपके पास भारत निर्वाचन आयोग का फोटो पहचान पत्र नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता (निर्वाचक) की पहचान के संबंध में आधार कार्ड, डीएल, पैन कार्ड व पासपोर्ट समेत वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में 25 आईडी प्रपत्रों को मान्यता दी गई है। मतदाता इनमें से किसी एक पहचान पत्र को दिखाकर बूथों पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।रिटर्निंग अधिकारी/एडीएम अनिल गब्र्याल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचक की पहचान के संबंध में वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में 25 आईडी को मान्यता प्रदान की है। जिसमें आधार कार्ड, निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों की ओर से उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाकघर की पासबुक, राशन कार्ड, भूमि, भवन, रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज, भवन कर बिल, छात्र पहचान पत्र, लाइब्रेरी कार्ड, सक्षम अधिकारी की ओर से जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, पूर्व सैनिक विधवा, आश्रित प्रमाणपत्र, रेलवे, बस पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी, बिजली के बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन की ब्ल्यू बुक, अन्नपूर्णा योजना कार्ड, परिवहन प्राधिकारियों की ओर से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर के यथा सत्यापित उद्धरण, निवास प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र, विधानसभा निर्वाचन की तरह लेखपाल/संबंधित ग्राम में तैनात अध्यापक की ओर से निर्वाचक पहचान पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed