फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   If the bridge is reduced to 17 km distance

पुल बन जाता तो घटती 17 किमी दूरी

Wed, 20 Apr 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 20 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन

पाबौ ब्लाक की खातस्यूं एवं एकेश्वर ब्लाक की मवालस्यूं पट्टी को जोड़ने के लिए छह साल पहले स्वीकृत पुल नहीं बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को 17 किमी तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


पाबौ ब्लाक की खातस्यूं और एकेश्वर ब्लाक की मवालस्यूं पट्टी के गांवों  को जोड़ने के लिए वर्ष 2009-10 में सीकू-कंडेरी-मासौ सड़क स्वीकृत  हुई थी। उसी दौरान इस सड़क में नैल बाजार के नजदीक नयार नदी में मोटर पुल भी  स्वीकृत किया था।
विज्ञापन


सीकू से नयार नदी के किनारे तक सड़क बन चुकी  है। दूसरी तरफ मासौ से नयार नदी के किनारे से कुछ दूर तक सड़क का निर्माण  हो चुका है, लेकिन पुल अब तक नहीं बन पाया  है। इससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल  के नहीं बनने से एक तरफ मवालस्यूं, नैल, पांग समेत कई गांवों के लोग पौड़ी पहुंचने के लिए ज्वाल्पा होते हुए आते हैं। पाबौ होते हुए आने  पर उन्हें 38 किमी और ज्वाल्पा होते हुए आने में करीब 60 किलोमीटर सफर करना  पड़ रहा है। 

दूसरी तरफ खातस्यूं पट्टी के कंडेरी, सीकू, चोरकंडी, बहेली,  गढ़ मोहन समेत कई गांवों के लोगों को ब्लाक मुख्यालय पाबौ जाने के लिए  मांडाखाल होते हुए जा रहे हैं। इस मार्ग से पाबौ पहुंचने के लिए उन्हें 35  किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।


खातस्यूं विकास समिति के अध्यक्ष  दिनेेश सिंह, पाबौ के कनिष्ठ उप प्रमुख बीएम रावत कहते हैं कि  सीकू-कंडेरी-मासौ में स्वीकृत पुल व अवशेष सात सौ मीटर सड़क बन जाए तो इस मार्ग से मवालस्यूं पट्टी से पौड़ी की दूरी 38 मात्र किमी हो जाएगी।  खातस्यूं  पट्टी के कंडेरी, चोरकंडी, बहेली आदि गांवों से पाबौ ब्लाक मुख्यालय की  दूरी  भी घटकर 17 किलोमीटर ही रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed