Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   IDBI Bank employees are vocal against privatisation

Kotdwar News: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी मुखर

Mon, 02 Nov 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 02 Nov 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
IDBI Bank employees are vocal against privatisation
मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

कोटद्वार। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) बैंक इंप्लाइज एवं बैंक ऑफिसर्स यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल शुरू हो गई। इसके तहत कोटद्वार शाखा के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैंक परिसर में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के बैंक को विदेशी कंपनी के हाथों बेचने के फैसले का पुरजोर विरोध किया।
सोमवार को सभी अधिकारी और कर्मचारी देवी रोड में बैंक के सामने एकत्र हुए और सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आईडीबीआई बैंक की देशभर में 2200 शाखाएं हैं, जिनमें करीब 20 हजार अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष में 9,250 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार बैंक को कनाडा की कंपनी फेयर फैक्स को 53 हजार करोड़ में बेचने पर तुली है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी लगातार मेहनत कर बैंक को और अधिक लाभ की स्थिति में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन निजीकरण के फैसले से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित होगा। इसका असर बैंक के ग्राहकों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो संगठन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को बाध्य होगा। उनकी प्रमुख मांगों में प्रस्तावित बिक्री सौदे पर रोक लगाने, बैंक में केंद्र सरकार की न्यूनतम 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने, जमाकर्ताओं को संप्रभु गारंटी देने, कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन और रोजगार की सुरक्षा का लिखित आश्वासन देना शामिल है। प्रदर्शन में शाखा प्रबंधक संदीप पांडे, बीरेंद्र रावत, इंद्रेश यादव, मनोज कुमार, स्वीटी और राहुल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed