फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'I am determined to meet the expectations of the people'

‘जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हूं संकल्पित’

Sat, 16 Oct 2021 05:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
'I am determined to meet the expectations of the people'
विधायक दिलीप रावत ने कहा कि लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति वह संकल्पित हैं। जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए वे कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

लैंसडौन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विकास के प्रति उनकी सोच स्पष्ट रही है। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र की स्कूलों, सड़कों के दशा सुधारने के लिए उन्होंने कई काम किए हैं। उनके कार्यकाल में जगह जगह सड़कों का जाल बना, जिससे जनता यातायात सुविधाओं से जुड़ी। 20 वर्षों से फाइलों में दौड़ रही भैरवगढ़ी पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केटीआर के प्रभागीय वनाधिकारी ने एक कद्दावर नेता के इशारे पर कार्यालय को कोटद्वार ले जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। इस कार्यालय की वापसी के लिए उन्होंने उच्चस्तरीय प्रयास किए। कहा कि केटीआर का कार्यालय लैंसडौन में ही रहेगा। इस अवसर पर सूर्यदेव शाह, किरण बौंठियाल, उर्मिला वर्मा, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed