फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hygienists registered a case in connection with the death of

सफाई कर्मी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 28 May 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sat, 28 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन

नजीबाबाद से श्रीनगर आ रहे ट्रक में सफाई कर्मी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के साथी के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। चालक पर लापरवाही और तेजी गति से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 मई की  रात नजीबाबाद में करीब 18 सफाई कर्मी  श्रीनगर के लिए सब्जी के ट्रक में सवार हुए। सफाई कर्मी केदारनाथ काम की तलाश में जा रहे थे। रास्ते में खेड़ा हल्दौर (जिला बिजनौर यूपी) निवासी मुकेश पाल (35) पुत्र तुलाराम की मौत हो गई। सुबह श्रीनगर पहुंचने पर मुकेश की मौत का पता अन्य साथियों को चला। शुरू में यह माना जा रहा था कि मुकेश की मौत तबियत बिगड़ने से हुई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो कारण कुछ और ही निकला।
विज्ञापन


यह सामने आया कि हरिद्वार से आगे किसी पुलिया के नीचे से गुजरते समय ट्रक के ऊपरी हिस्से में रखा सामान वहां सो रहे लोगों के ऊपर गिर गया। इसमें मुकेश और अमित को चोटें आई। मुकेश को इस घटना में अंदरुनी चोटें आई, लेकिन सभी सामान्य बात समझकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्थिति स्पष्ट हो गई। मुकेश की पसली टूटने से अंदरूनी घाव हो गए। इससे उसके शरीर में खून फैल गया और उसकी मौत हो गई।
कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि इस घटना में घायल अमित के पिता कैलाश ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। वाहन चालक अज्ञात है। उसकी तलाश की जा      रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed