{"_id":"626a9e9ca87adb1f9728d3cf","slug":"husband-arrested-for-dowry-murder-kotdwar-news-drn4102428161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमलचौड़ में हुई महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतका के पति को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गत एक अप्रैल को सिमलचौड़ वार्ड निवासी राजन राजपूत की पत्नी मीनाक्षी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला था। मामले में मृतका के पिता गजरौला निवासी सुबोध कुमार ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। कहा गया कि उनकी बेटी मीनाक्षी की शादी वर्ष 2017 को हुई थी। तभी से राजन समेत उसकी मां, पिता, भाई और बहन उनकी पुत्री को लगातार दहेज के लिए परेशान करते आ रहे थे।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ अप्रैल को मृतका के पति राजन, ससुर मूलचंद, सास लीला देवी, ननद हिमानी, देवर सागर सभी निवासी गोविंद नगर कोटद्वार के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न, क्रूरता और चोट पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ कोटद्वार जीएल कोहली कर रहे हैं। जांच के बाद बृहस्पतिवार को बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने दहेज हत्या के आरोपी पति राजन निवासी गोविंदनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
गाली-गलौज और मारपीट में पति, सास और ननद पर केस
कोटद्वार। पुलिस ने महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के मामले में पीड़िता के पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पदमपुर निवासी काजल मैंदोला पत्नी सूरज मैंदोला ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उसने अपने पति, सास और ननद पर उसके साथ गाली गलौज करने, उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर महिला के पति सूरज मैंदोला, सास (नाम अज्ञात) और ननद रश्मि मैंदोला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद