{"_id":"57715ec54f1c1bc77379b782","slug":"houses-had-cracks-in-the-ceiling-on-the-verge-of-falling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में पड़ी दरारें, छत गिरने के कगार पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में पड़ी दरारें, छत गिरने के कगार पर
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरा का परिवार आसमान में बादल देखते ही सहम जाता है। उसके मकान में दरारें पड़ चुकी हैं और छत गिरने के कगार पर है। परिवार का गुजारा मेहनत मजदूरी कर हो पाता है। बारिश शुरू होते ही दूसरों के मकान में शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
ब्लाक के ग्राम पंचायत ठांगर में रहने वाले इस परिवार को घर की मरम्मत करने के लिए आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। बीरा देवी पत्नी स्व. चंडी प्रसाद बड़ोला और उनका पुत्र दिनेश बडोला इसी मकान में रहते हैं। दिनेश ने बताया कि मकान में जगह-जगह दरारें पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
बारिश होने पर छत पर पानी भरने लग जाता है, इससे दीवारें धंसने लग जाती है। ऐसे में मकान को खतरा हो रहा है। ज्यादा परेशानी होने पर दूसरों के घर का आसरा ही रह जाता है। शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की दरकार है। तहसीलदार यमकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि हमारे पास मकान के मरम्मत के लिये कोई भी बजट नही आता है। इसके लिए विधायक निधि मिल सकती है।
विज्ञापन