{"_id":"5e500c028ebc3ef3e5162ac1","slug":"house-caught-fire-thousands-worth-of-ashes-kotdwar-news-drn3369218165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हजारों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कण्वघाटी। भाबर के वार्ड 33-हल्दूखाता मल्ला के लछमपुर क्षेत्र में एक घर की रसोईघर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से फ्रिज, बर्तन समेत हजारों का सामान राख हो गया। घर के सदस्यों और पड़ोसियों ने रसोई में रखा गैस सिलिंडर बाहर निकाल फेंका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुुसार बृहस्पतिवार रात लछमपुर निवासी मंदीप सिंह राणा और उनका परिवार खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठते ही जब उन्होंने घर में धुआं फैला देखा तो उन्हें कुछ अंदेशा हुआ। जैसे ही उन्होंने रसोई में जाकर दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। रसोईघर में रखा सारा सामान आग से राख हो चुका था। उन्होंने घर के बाकी सदस्यों को घटना के बारे में जानकारी दी। किसी तरह रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर निकालकर बाहर फेंक दिया। आगजनी में फ्रिज, बर्तन व अनाज समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ऊर्जा निगम के जेई नवीन गुसाईं ने बताया कि आगजनी का कारण फ्रिज के कंप्रेसर में शार्ट सर्किट हो सकता है।
फोटो समाचार