फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hotmics plant temporarily seized

हाटमिक्स प्लांट अस्थायी तौर पर सीज

Sun, 03 Apr 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला/दुगड्डा।
अमर उजाला/दुगड्डा। Updated Sun, 03 Apr 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के डाडामंडी क्षेत्र में दो साल से संचालित हॉट मिक्स प्लॉट अवैध तरीके से चल रहा है। जनता की शिकायत के आधार पर एसडीएम जीआर बिनवाल ने औचक निरीक्षक किया तो संबंधित विभाग और एजेंसी उसकी अनुमति नहीं दिखा सकी। जिसके चलते एसडीएम ने अस्थायी तौर पर हॉट मिक्स प्लांट को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार एडीबी फेज-3 के द्वारा नालीखाल-महाबगढ़, कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग और ढौंटियाल बसड़ा मार्ग पर डामरीकरण किये डाडामण्डी के मटियाली स्थित नदी के तट पर 2014 में हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किया था। इसका जिम्मा कार्यदायी एजेंसी भारत कंसट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया था। पर्यावरण विभाग की ओर से 24 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक इस प्लांट की अनुमति ग्राम भेल्डा-बौंठा की भूमि पर मिली थी, जबकि वर्तमान में उक्त प्लांट राजस्व ग्राम झटरी की भूमि पर स्थापित पाया गया है। कंपनी की ओर से समयावधि विस्तार संबंधी दस्तावेज एसडीएम को मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए।
विज्ञापन


बताया गया कि बौठा ग्राम लंगूर पट्टी विकास खंड द्वारीखाल तहसील कोटद्वार की सीमा में स्थित है जबकि ग्राम झटरी पट्टी सीला विकास खंड दुगड्डा में पड़ता है। तहसील तो दोनों गांवों की कोटद्वार है, लेकिन विकासखंड अलग-अलग पड़ते हैं। एसडीएम ने बताया कि हॉट मिक्स प्लांट के बारे में क्षेत्रीय ग्रामीणों की ओर से पूर्व में कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed