फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Home delivery of essential goods from mobile app

अब कोटद्वार में मोबाइल ऐप से होगी आवश्यक सामान की होम डिलीवरी

Sat, 28 Mar 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Home delivery of essential goods from mobile app
कोटद्वार। घर से बाहर निकलने में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब कोटद्वार में प्रशासन की पहल पर आवश्यक खाद्य सामान की होम डिलीवरी शुरू की जा रही है। इसके लिए कोटद्वार के दो युवकों के द्वारा बनाया गया ‘ग्रोसरीज’ नाम का मोबाइल एप लांच किया गया है। रविवार दोपहर के बाद से लोग इस एप पर आवश्यक सामान अपने घर पर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार के अनुभव गुप्ता और रिषभ गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रशासन की पहल पर लोगों की सुविधा के लिए ‘ग्रोसरीज’ एप बनाया है। इसे प्ले स्टोर से अपलोड किया जा सकता है। इसमें खाद्य वस्तुएं, फल और सब्जी का ऑर्डर दिया जा सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देेखते हुए लॉकडाउन के दौरान बाजार में उमड़ रही भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मोबाइल एप बनाया गया है। मोबाइल ऐप पर मिले ऑडर को संस्कार सामाजिक संस्था के 10 वालंटियर बाइकों के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचाएंगे। बाइकों के पेट्रोल की व्यवस्था वन मंत्री डा. हरक सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed