{"_id":"5e6913868ebc3ec75b0b2271","slug":"holi-celebration-in-kotdwar-uttarakhand-kotdwar-news-drn33888033","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में हुई अबीर-गुलाल की बौछार, गीतों पर जमकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में हुई अबीर-गुलाल की बौछार, गीतों पर जमकर झूमे लोग
विज्ञापन
भाबर के किशनपुर में होली मनाती बेटियां।
- फोटो : KOTDWAR
होली को पूरे क्षेत्र में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होल्यारों की सभी जगह धूम रही, जिस गली-मोहल्ले और घर से होली की टीमें गुजरी वहां उनका स्वागत गुलाल और होली के पकवानों के साथ किया गया।
मंगलवार को होली के दिन गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में होली का जबरदस्त रंग चढ़ा रहा। नगर निगम क्षेत्र के पदमपुर, सिताबपुर, बीईएल कालोनी, निंबूचौड़, दुर्गापुरी, मोटाढांक, हल्दूखाता, कलालघाटी, कण्वाश्रम, किशनपुर, झंडीचौड़, सिगड्डी क्षेत्र में भी होली की धूम रही। महिला पतंजलि, भारत विकास परिषद, बीईएल कर्मचारी यूनियन, गढ़वाल सभा, लोक कलाकार संघ और भारत स्वाभिमान के होल्यारों ने घर-घर जाकर हारमोनियम और ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए होली के लोकगीत गाए।
लैंसडौन में होली धूमधाम से मनाया गया। स्वर संस्था द्वारा धर्मशाला में आयोजित होली पर्व पर महिलाओं ने जमकर फूलों की होली खेल कर प्रेम और भाईचारा के साथ पर्व मनाया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों की धुनों पर व डीजे पर होली गीतों की धुनों पर महिलाएं जमकर थिरकी। नगर में होली पर हिंदुओं के साथ ही मुस्लिमों ने भी एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर भाईचारे की मिसाल पेश की। इसके अलावा सतपुली, दुगड्डा, यमकेश्वर और धुमाकोट क्षेत्र में हर्षोल्लास से होली मनाई गई।
विज्ञापन
होली गीतों पर थिरके लोग
कोटद्वार। संवाद संस्था की ओर से मनराल चौक हल्दुखाता तल्ला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गीतकार सुनील थपलियाल और उनकी संगीत पार्टी की ओर से होली और गढ़वाली लोकगीतों पर नृत्यों पर क्षेत्रवासी खूब थिरके। इस अवसर पर वीरेंद्र मनरात, शैलेंद्र डबराल, सुबोध केष्टवाल, दीपक गौड़, मंगतराम कुकरेती, महिला मंगल दल हल्दूखाता आदि मौजूद रहे।

पदमपुर स्थित प्रगति वेडिंग प्वाइंट में होली गीतों पर झूमती महिलाएं।- फोटो : KOTDWAR

ैंसडौन में होली के गीतों पर थिरकती महिलाएं।- फोटो : KOTDWAR