{"_id":"5e53fe528ebc3ef40724eb20","slug":"hindu-new-year-will-be-celebrated-with-great-pomp-kotdwar-news-drn337258030","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष अभिनंदन समारोह समिति की बैठक में 25 मार्च को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। जानकारी दी गई कि इस दौरान झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सनेह क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर स्थित हरीश चंद्र सदन में जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में नववर्ष अभिनंदन समारोह समिति की बैठक हुई। समिति के सचिव डा. पद्मेश बुड़ाकोटी ने भारतीय संस्कृति को सनातनी और वैदिक संस्कृति बताते हुए इसकी महत्ता की जानकारी दी। संवत्सर 2077 का राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेंगे, जो कि समस्त मानव जाति के लिए शुभकर रहेगा। कहा कि 25 मार्च को समिति के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष धूमधाम और समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। साथ ही नववर्ष के स्वागत में नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी कीर्तन मंडलियों की झांकियां शामिल होंगी। इस मौके पर अंजू पुंडीर, यशोदा देवी, सुनीता चौहान, रजनी देवी, बीना देवी, ऊषा देवी, उर्मिला देवी, कल्पेश्वरी देवी, गुड्डी देवी, सीता देवी, मीना देवी, रीना, कौशल्या देवी, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, जयेश्वरी पुंडीर, सरोजनी पुंडीर, कुलवंत सिंह, मुकेश कैंथोला, नीरज, मोहन सिंह, सुनील, इंद्रजीत सिंह, महानंद ध्यानी समेत 12 कीर्तन मंडलियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।