फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Himalaya Kranti Party Mobilizes Against Monopoly of Outside Contractors

Kotdwar News: बाहरी ठेकेदारों के एकाधिकार के खिलाफ हिमालय क्रांति पार्टी लामबंद

Tue, 26 May 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 26 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Himalaya Kranti Party Mobilizes Against Monopoly of Outside Contractors
पहाड़ जन स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा का लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन

कोटद्वार/धुमाकोट। हिमालय क्रांति पार्टी की ओर से आयोजित पहाड़ जन स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, पारदर्शी विकास और बाहरी ठेकेदारों का एकाधिकार समाप्त करने का संकल्प दोहराया।
नैनीडांडा ब्लॉक के दिगोलीखाल से हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुरू हुई पहाड़ जन स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर मंगलवार को जड़ाऊखांद पहुंची। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मनराल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लाल सिंह बिष्ट ने कहा कि अब पहाड़ का बजट पहाड़ के काम आएगा।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव और वनाग्नि की समस्याओं को उठाया। लोगों का कहना था कि दिल्ली और देहरादून ने पहाड़ को भुला दिया है। लाल सिंह बिष्ट ने हिमालय क्रांति पार्टी की तीन प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा, विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं बाहरी ठेकेदारों के एकाधिकार को समाप्त करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती, प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं और गजेंद्र सिंह रावत ने भी विचार रखे। यात्रा में पपेंद्र सिंह रावत, भारती बिष्ट, संतोष मंडवाल, अर्जुन सिंह रावत, रामदत्त, हिमेश भंडारी, महेश डौर्बी, बृजेश चंद्र, आदित्य सिंह पटवाल, ध्रुव सिंह भंडारी, अशोक कुमार, मोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed