फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Highway widening leads to traffic jams and dust, adding to commuters' woes.

Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण से जाम और धूल ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

Tue, 22 Sep 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 22 Sep 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Highway widening leads to traffic jams and dust, adding to commuters' woes.
45 मिनट का सफर तय करने में लग रहे डेढ़ से दो घंटे
विज्ञापन

कोटद्वार/सतपुली। बरसात थमते ही गुमखाल-सतपुली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर चौड़ीकरण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। सड़क कटिंग के चलते कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सोमवार को बैरगांव के पास यात्रियों को करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पर उड़ती धूल और जगह-जगह बने गड्ढों से भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

एनएच खंड धुमाकोट की ओर से गुमखाल और सतपुली के बीच 21 किमी हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस बीच बरसात होने से काम प्रभावित रहा। विभाग का ज्यादातर समय पहाड़ी से दरक कर आने वाले मलबे और कीचड़ को साफ करने में ही लगा। अब बरसात थमने के बाद काम में तेजी आने लगी है। चौड़ीकरण के तहत पहाड़ी कटिंग से निकलने वाले मलबे को पोकलेन मशीन से डंपरों में भरकर डंपिंग जोन तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान यातायात रोक दिया जाता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात बहाल होने के बाद भी दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सामान्य होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार, यदि दो-तीन स्थानों पर जाम मिल जाए तो गुमखाल से सतपुली के बीच करीब 45 मिनट का सफर पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे तक लग रहे हैं। वहीं, धूल के गुबार और सड़क पर बने गड्ढों से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें
मार्ग से दिल्ली और अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए निर्धारित समय पर कोटद्वार पहुंचना चुनौती बन गया है। यात्रियों के अनुसार, सड़क कटिंग का काम सुबह करीब 8:30 बजे शुरू होने से पहले या दोपहर एक से दो बजे के बीच लंच टाइम में मार्ग से गुजरने पर जाम में फंसने की संभावना कम हो सकती है। अन्य समय यात्रा करने वाले लोग निर्धारित समय से आधा से पौने घंटे पहले घर से निकलें, ताकि जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी न हो।


.
बरसात का सीजन अंतिम चरण में है, अब चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान मलबे को हटाने से थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ता है। धूल के गुबार से बचने के लिए ठेकेदार को पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
-आशीष सैनी, अवर अभियंता एनएच खंड धुमाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed