{"_id":"57a37d244f1c1bb17b2b9030","slug":"herb-day-celebrated-as-the-birthday-of-balkrishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ीबूटी दिवस के रूप में मनाया बालकृष्ण का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ीबूटी दिवस के रूप में मनाया बालकृष्ण का जन्मदिन
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ने आचार्य बाल कृष्ण के जन्मदिन को जड़ीबूटी दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने बौराड़ी में गोष्ठी का नगरवासियों को पौधे वितरित एवं रोपण की।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने जड़ीबूटी दिवस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक कमल सिंह महर ने बालकृष्ण के जीवन एवं जड़ीबूटी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह रावत, महीपाल नेगी, टीएस रमोला, नारायण सिंह, शूरवीर रावत, इंद्र दत्त डंगवाल, पुरुषोत्तम चौहान, महावीर उनियाल, सुंदर लाल उनियाल, गंगाधर चमोली, कर्म सिंह तोपवाल, भगवान सिंह रमोला, प्रवीन रावत, बंसती नेगी, कांता गौड़, लक्ष्मी महर, मीना बिष्ट, अनीता कठैत, सोना नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारत स्वाभिमान एवं पंतजलि योग समिति ने आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर योग बनाए निरोग विषय पर गोष्ठी की। इस मौके कृपाल सिंह पंवार, जयलक्ष्मी, सतेश्वरी रौथाण आदि ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत फलदार, चारापत्ती और जड़ी-बूटी के पौधों का रोपण भी किया गया।
विज्ञापन
औषधीय पौध बांटे
श्रीनगर। आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिन पर भारतीय स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह रावत ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्रों को आंवला, तुलसी, एलोवेरा आदि औषधिय पौधों का वितरण किया। एक साल तक जो छात्र इन पौधों को बचाएंगे उन्हें भारत स्वाभिमान न्यास पुरस्कृत करेगा। इस मौके पर छात्रों को नियमित योग करने के साथ ही स्वदेशी अपनाने को कहा गया। इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद सिलोड़ी, उमा घिल्डियाल, रेखा अग्रवाल, अनिता देवी, पूरण शाही आदि मौजूद रहे।