{"_id":"5792a6874f1c1b3c50c4c42e","slug":"help-to-mouth-cancer-patient-manoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से जंग लड़ रहे मनोज को मदद की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से जंग लड़ रहे मनोज को मदद की दरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 23 Jul 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
मनोज कुमार
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में मुंह के कैंसर से जूझ रहा काशीरामपुर निवासी मनोज कुमार (30) जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। कैंसर के इलाज में अपना जमीन-मकान बेच चुके मनोज के पास अब इलाज के लिए भी पैसे नहीं बचे। उसे इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। परिजनों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला निवासी मनोज जूस और मूंगफली की ठेली लगाता था। एक वर्ष पहले अचानक उसके मुंह और गले में जलन शुरू हो गई। उसे खाना खाने में दिक्कत महसूस होने लगी। चार माह पूर्व परिजनों ने सरकारी अस्पताल में दिखाया जहां मनोज को माउथ कैंसर बताया।
विज्ञापन
राजकीय अस्पताल में भर्ती है मनोज
इलाज के लिए मनोज ने नहटौर जिला बिजनौर स्थित महवा गांव का अपना मकान और पूरी जमीन बेचकर बिजनौर और ऋषिकेश के निजी अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब पूंजी भी समाप्त हो चुकी है। बहरहाल, वह राजकीय अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने बताया कि मनोज के इलाज के लिए उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कहीं से उसे सहारा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन